पत्नी कल्पना सोरेन संग माँ दिउड़ी के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, राज्य की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना

तमाड़ स्थित प्राचीन शक्तिपीठ में पारंपरिक विधि-विधान से किया पूजन, कहा- झारखंड की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत हमारी पहचान

झारखंड के मुख्यमंत्री Hemant Soren अपनी धर्मपत्नी एवं विधायक Kalpana Soren के साथ रविवार को तमाड़ स्थित प्रसिद्ध सोलहभुजी माँ दिउड़ी मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की सुख, शांति, समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना की।

मुख्यमंत्री और विधायक कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार माता रानी के दरबार में मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित मनोज पंडा एवं मुख्य पाहन सुखराम जी द्वारा संपन्न कराया गया।

मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण मंदिर परिसर पहुंच गए। लोगों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके साथ मुलाकात को लेकर उत्साह दिखाई दिया।

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की पहचान है। उन्होंने कहा कि माँ दिउड़ी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है और यहां आने से सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top