हजारीबाग घटना के विरोध में जामताड़ा में उबाल, पत्रकारों ने स्वास्थ्य मंत्री का पुतला फूंका

जामताड़ा : हजारीबाग में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट के विरोध में अब विरोध तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में जामताड़ा प्रेस क्लब ने बुधवार शाम स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया।

प्रेस क्लब अध्यक्ष देवाशीष भारती के नेतृत्व में स्थानीय पत्रकारों ने बारिश के बीच सुभाष चौक पर इकट्ठा होकर मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की और घटना पर कड़ा विरोध जताया। पत्रकारों का आरोप है कि हजारीबाग में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा पत्रकारों पर जानलेवा हमला उस समय हुआ जब मंत्री मौके पर मौजूद थे, लेकिन उन्होंने हमलावरों को रोकने की कोई कोशिश नहीं की।

प्रदर्शन के दौरान प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि यह घटना लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर सीधा हमला है और इसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने मंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

इस विरोध प्रदर्शन में प्रेस क्लब के सचिव आरिफ हुसैन, उपाध्यक्ष उज्जवल प्रसाद आजाद, कोषाध्यक्ष मिथिलेश निराला सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top