झारखंड कैबिनेट के बड़े फैसले: फ्लाईओवर प्रोजेक्ट, पेंशन लाभ, TET-2026 और Google के साथ MoU को मंजूरी

हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में 28 अप्रैल 2026 को आयोजित झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिनका सीधा असर राज्य के विकास, शिक्षा, रोजगार और आधारभूत संरचना पर पड़ेगा।

कैबिनेट ने रांची में दो बड़े फ्लाईओवर प्रोजेक्ट को मंजूरी दी। अर्गोड़ा चौक से हरमू होते हुए डिबडीह ब्रिज तक 3.804 किमी लंबा एलिवेटेड रोड करीब ₹469.62 करोड़ की लागत से बनेगा। वहीं करमटोली से साइंस सिटी तक 3.216 किमी फ्लाईओवर निर्माण के लिए ₹351.14 करोड़ की स्वीकृति दी गई।

बैठक में दैनिक वेतनभोगी कर्मियों को बड़ी राहत देते हुए विभिन्न न्यायालय आदेशों के आलोक में उनकी सेवा अवधि को जोड़कर पेंशन लाभ देने का निर्णय लिया गया।

शिक्षा क्षेत्र में झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा नियमावली-2026 को मंजूरी दी गई, साथ ही राज्य स्कूल मानक प्राधिकरण के गठन पर भी सहमति बनी। इसके अलावा प्रतिभावान छात्रों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति देने की योजना को भी स्वीकृति दी गई।

कैबिनेट ने गढ़वा जिले के “श्री बंशीधर नगर” अनुमंडल के नाम में संशोधन कर “श्री बंशीधर नगर उंटारी” करने की मंजूरी दी।

तकनीकी और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए Google LLC के साथ AI Innovation एवं Adoption को लेकर MoU करने का फैसला लिया गया।

इसके अलावा पलामू में Innovation and Incubation Centre की स्थापना, ग्रामीण सड़कों और पुलों के निर्माण, तथा विभिन्न प्रशासनिक संशोधनों को भी स्वीकृति दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top