नए एसपी ऋषभ गर्ग का भव्य स्वागत और मनीष टोप्पो को दी गयी विदाई

खूँटी। जिले में पुलिस महकमे में नेतृत्व परिवर्तन के अवसर पर शुक्रवार को गोल्डन पैलेस में एक संयुक्त समारोह का आयोजन किया गया, जहां नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग का भव्य स्वागत किया गया, वहीं निवर्तमान एसपी मनीष टोप्पो को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों ने दोनों अधिकारियों को पुष्पगुच्छ एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर नवपदस्थापित एसपी ऋषभ गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि यदि पुलिस परिवार इसी तरह समन्वय और एकजुटता के साथ कार्य करे, तो जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।

वहीं, निवर्तमान एसपी मनीष टोप्पो ने खूँटी में अपने कार्यकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों का सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने विश्वास जताया कि जिस प्रकार उन्हें सहयोग मिला, उसी तरह नए एसपी को भी पूरा समर्थन मिलेगा।

समारोह के उपरांत रात्रि भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मियों ने एक साथ सहभागिता की।

इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वरुण रजक, मुख्यालय डीएसपी अखिल नितेश कुजूर, पुलिस निरीक्षक जेवियर फ्रांसिस बाड़ा, प्रोबेशनल डीएसपी रामप्रवेश कुमार, मेजर सोनाराम सोरेन, खूँटी थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी समेत पुलिस विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top