DSPMU में PG सेमेस्टर-3 की परीक्षा के दूसरे दिन भी कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने किया नियमित निरीक्षण.

दिनांक 4 अप्रैल को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय में चल रही स्नातकोत्तर परीक्षा का लगातार दूसरे दिन निरीक्षण किया. यह परीक्षा दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें विश्वविद्यालय के लगभग 1500 विद्यार्थियों ने भाग लिया।परीक्षा प्रारंभ होने के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने करीब 2:30 बजे नए एकेडमिक बिल्डिंग में पहुंचकर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पहले दिन की भांति लगभग 30 परीक्षा कक्ष में जाकर परीक्षा संचालन की व्यवस्था का अवलोकन किया और विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा की नियमित रूप से निरीक्षण से प्रत्येक दिन कुछ नयी कमियों से अवगत होने क़े साथ साथ छात्रों के एक बड़े समूह के साथ संवाद का भी अवसर प्राप्त होता है. आज भी अपने निरीक्षण के दौरान कुलपति ने परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पुनः यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि आगामी 9 अप्रैल तक पूरी परीक्षा के संपन्न होने तक विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आज कुलपति डॉ राजीव मनोहर के इस निरीक्षण के दौरान उनके साथ DSW डॉ सर्वोत्तम कुमार, सोशल साइंस डीन डॉ एस. एम अब्बास, डीन, मानविकी, डॉ अयूब, प्रॉक्टर डॉ. राजेश कुमार सिंह तथा डॉ. आई.एन. साहू भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top