नई दिल्ली में भारत-रूस संयुक्त राष्ट्र परामर्श बैठक, UNSC सुधार और आतंकवाद पर जोर

नई दिल्ली, 17 मार्च: राजधानी नई दिल्ली में भारत और रूस के बीच संयुक्त राष्ट्र परामर्श की सातवीं बैठक आयोजित की गई, जिसमें वैश्विक सुरक्षा और संयुक्त राष्ट्र सुधार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई।

बैठक की सह-अध्यक्षता पश्चिमी क्षेत्र के सचिव सिबी जॉर्ज और रूस के उप विदेश मंत्री अलेक्जेंडर अलीमोव ने की। दोनों देशों ने संयुक्त राष्ट्र से जुड़े अपने-अपने दृष्टिकोण और प्राथमिकताओं को साझा किया।

इस दौरान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के एजेंडे से जुड़े प्रमुख विषयों पर विशेष फोकस रहा। आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक प्रयासों को मजबूत करने, शांति स्थापना अभियानों की प्रभावशीलता बढ़ाने और UNSC में सुधार की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई।

भारत और रूस ने बहुपक्षीय सहयोग को और सशक्त बनाने तथा संयुक्त राष्ट्र प्रणाली को अधिक प्रभावी और समावेशी बनाने के लिए मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top