झारखंड हाई कोर्ट के जज के रूप में तीन पीडीजे 23 सितंबर को लेंगे शपथ

रांची। राज्य के तीन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) 23 सितंबर को झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:15 बजे उच्च न्यायालय के ग्राउंड फ्लोर पर आयोजित होगा। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक तीनों न्यायाधीशों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।
उच्च न्यायालय को तीनों न्यायाधीशों की नियुक्ति संबंधी आधिकारिक सूचना प्राप्त हो चुका है। लोकभवन से अनुमति मिलने के बाद शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित की गई है। भारत सरकार ने हाल ही में तीनों को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी की जा चुकी है।

झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त होने वालों में मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा शामिल हैं। मनोज प्रसाद वर्तमान में गढ़वा में पीडीजे, अखिल कुमार साहेबगंज में पीडीजे और राम शर्मा डालटनगंज में पीडीजे के पद पर पदस्थापित हैं।

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम ने तीनों प्रधान जिला जजों को झारखंड उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश पर सहमति दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top