रांची में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा 21 को निकलेगी

रांची। राजधानी रांची में 21 अक्टूबर को माँ दुर्गा की प्रतिमाओं की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी। विभिन्न पूजा पंडालों से दोपहर 3:30 बजे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकलेगी, जो पारंपरिक मार्गों से होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगी, जहां पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमाओं का विसर्जन किया जायेगा। रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि पूजा पंडालों की प्रतिमाएं पारंपरिक मार्गों से होते हुए निर्धारित तालाबों और डैम में विसर्जित की जायेंगी। श्री राम लला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने बताया कि समिति बड़ी प्रतिमा का विसर्जन पंडाल परिसर में ही करेगी, जबकि छोटी प्रतिमा का विसर्जन बड़ा तालाब में किया जायेगा।
वहीं, महानगर दुर्गा पूजा समिति की विसर्जन शोभायात्रा दोपहर तीन बजे बिहार क्लब से निकलेगी। महानगर के अध्यक्ष रविंद्र वर्मा ने बताया कि शोभायात्रा विभिन्न इलाकों से होते हुए बड़ा तालाब पहुंचेगी। अन्य पूजा समितियां भी अलग-अलग तालाबों में माँ की प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top