राजधानी में रावण दहन की तैयारियां पूरी: मोरहाबादी में जलेगा 70 फीट का रावण

राँची: राजधानी राँची में विजयादशमी के अवसर पर रावण दहन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज शाम मोरहाबादी मैदान समेत शहर के विभिन्न इलाकों में भव्य आतिशबाजी के साथ असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक रावण दहन संपन्न होगा। इस अवसर पर विभिन्न मैदानों में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।

मोरहाबादी मैदान में विशेष आकर्षण राजधानी के सबसे प्रमुख आयोजन स्थल मोरहाबादी मैदान में इस वर्ष रावण का पुतला 70 फीट, कुंभकर्ण का 65 फीट और मेघनाद का पुतला 60 फीट ऊंचा तैयार किया गया है। पुतला दहन से पहले यहां सोने की लंका दहन, विशेष लेजर शो, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और रंगारंग आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होंगे।

समय सारिणी (प्रमुख आयोजन स्थल):

  • मोरहाबादी मैदान: शाम 5:30 बजे
  • शालीमार बाजार मैदान: शाम 5:45 बजे
  • तुपुदाना (हटिया): शाम 6:00 बजे
  • कटहल मोड़: शाम 6:00 बजे
  • टाटीसिलवे: शाम 6:00 बजे
  • नगड़ी: शाम 6:00 बजे
  • गेतलसूद (शंकर जारा मैदान): शाम 6:00 बजे
  • अरगोड़ा मैदान: शाम 6:15 बजे
  • सिदरौल बाजार मैदान: शाम 6:15 बजे
  • हुंडरू छठ तालाब (एयरपोर्ट): शाम 6:30 बजे

आयोजन स्थलों पर भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन व आयोजन समितियों की ओर से पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top