राजकीय श्रावणी मेला 2026: 28वें दिन अहले सुबह 04:43 बजे से बाबा मंदिर में जलार्पण शुरू

देवघर: राजकीय श्रावणी मेला 2026 के 28वें दिन बाबा वैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कांवरियों की कतार और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, आज अहले सुबह 04:43 बजे से ही बाबा मंदिर के कपाट खोलकर जलार्पण की प्रक्रिया सुचारू रूप से शुरू कर दी गई है। भोर की पहली किरण के साथ ही पूरा मेला क्षेत्र और मंदिर परिसर “बोल-बम” और “हर-हर महादेव” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंचे हजारों शिवभक्तों ने कतारबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक कर रहे हैं।

प्रशासनिक व्यवस्था और सुरक्षा:
जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अहले सुबह से ही वरीय अधिकारी खुद रूट लाइनिंग और मंदिर परिसर की कमान संभाले हुए हैं। कतार में खड़े कांवरियों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवा और अन्य बुनियादी सुविधाएं लगातार मुहैया कराई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top