महापर्व छठ को लेकर जेपी मार्केट में समाजसेवी अभय कुमार ने किया ईख और गागल का वितरण

551 छठव्रतियों और श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री बांटने का लक्ष्य, शनिवार को भी जारी रहेगा वितरण

रांची। लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर शुक्रवार को जेपी मार्केट में समाजसेवी अभय कुमार के नेतृत्व में छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं के बीच पूजन सामग्री के रूप में ईख (गन्ना) और गागल का नि:शुल्क वितरण किया गया। महापर्व की तैयारियों में सहयोग के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री प्राप्त की।

इस अवसर पर समाजसेवी अभय कुमार ने कहा कि छठ महापर्व पवित्रता, श्रद्धा और आपसी सहयोग का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि छठव्रतियों की सुविधा के लिए कुल 551 लोगों के बीच ईख और गागल वितरण करने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को इसकी शुरुआत की गई है और शनिवार को भी जेपी मार्केट में यह वितरण कार्यक्रम जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को इसका लाभ मिल सके।

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से अभय कुमार के साथ विशाल सिंह, सुरेंद्र यादव, रोशन कुमार, अजय कुमार, सोहन जायसवाल, विजय कुमार सहित दर्जनों गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top