राज्यसभा में नीरज डांगी बने कांग्रेस के सचेतक

नई दिल्ली। कांग्रेस ने राज्यसभा में नीरज डांगी को पार्टी का सचेतक नियुक्त किया है। कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यह नियुक्ति राज्यसभा सांसद रजनी अशोकराव पाटिल की सेवानिवृत्ति के बाद रिक्त हुए पद पर की है।

कांग्रेस संसदीय दल के गुरुवार को जारी बयान के अनुसार, नीरज डांगी राज्यसभा में पार्टी के सचेतक के रूप में कार्य करेंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। कांग्रेस संसदीय दल, राज्यसभा के मुख्य सचेतक जयराम रमेश ने नियुक्ति संबंधी आदेश जारी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top