विधायक राजेश कच्छप ने छह लाभार्थियों को सौंपे 2.25 लाख रुपये के चेक

रांची। खिजरी के विधायक राजेश कच्छप ने मुख्यमंत्री चिकित्सा अनुदान राहत कोष के तहत शुक्रवार को अपने आवास लुपुंगटोली में विधानसभा क्षेत्र के छह पीड़ित लाभार्थियों को 2,25,000 रुपये की सहायता राशि के चेक सौंपे। यह राशि विधायक की अनुशंसा पर स्वीकृत हुई थी।

इस अवसर पर विधायक राजेश कच्छप ने कहा कि जनता के हर सुख-दुःख में वे और उनकी सरकार साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा।

चेक प्राप्त करने वालों में मोहम्मद इरफान अंसारी (इरबा, ओरमांझी निवासी को) 40,000 रुपये, सोनी देवी (मौसीबाड़ी, धुर्वा निवासी को) 40,000 रुपये, सबा परबीन (सिठियो, नामकुम निवासी को) 40,000 रुपये, अनुराग लकड़ा (कवाली, नामकुम निवासी को) 35,000 रुपये, स्नेहलता सिंह (आनन्द मार्केट, धुर्वा निवासी को) 35,000 रुपये तथा रामा शंकर सिंह (धुर्वा, रांची निवासी को) 35,000 रुपये की सहायता दी गई।

चेक वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिजवान अंसारी, उप प्रमुख संजीव कुमार सिंह, नईम अंसारी, विधायक प्रतिनिधि (अल्पसंख्यक), मसाउल्ला अंसारी, सदर, कल्याण लिंडा, शिवदास गोस्वामी, अशोक बेदिया, प्रणव कुमार, साकिर अंसारी, छोटेलाल महतो, हरिश गंझू, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक और पंचू तिर्की सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top