हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार

हजारीबाग : जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सियार कोनी स्थित मां गंगोत्री होटल में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा कृष्ण किशोर ने प्रेसवार्ता कर मामले का खुलासा किया और पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया क्षेत्र में कुछ संदिग्ध युवकों द्वारा किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बनाई जा रही थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर छापेमारी की और इन तीनों आरोपियों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों में

अक्षय यादव, प्रिंस कुमार और करण राज के नाम शामिल हैं। तीनों गया बिहार के रहने वाले है। अक्षय यादव और प्रिंस कुमार के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।तलाशी के दौरान इनके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, तीन मोबाइल, एक डिजायर कार एक बुलेट मोटरसाइकिल व अन्य आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गईं।डीएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार युवकों से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस अवैध हथियार की आपूर्ति कहाँ से की जा रही थी और इस गिरोह में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पूछताछ के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top