पूर्व मंत्री बंधु तिर्की व मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की पहल पर तुको डंगरी चिपा गांव की सड़क का मोरमीकरण

बेड़ो। प्रखंड के तुको डंगरी चिपा गांव से अखड़ा तक जर्जर सड़क का ग्रामीणों के सहयोग से मिट्टी मोरमीकरण किया गया। यह कार्य पूर्व मंत्री बंधु तिर्की एवं कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की की पहल पर कराया गया। बरसात के दिनों में सड़क पर कीचड़ और जलजमाव होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

सड़क निर्माण के दौरान जलनिकासी की समस्या को देखते हुए दिघिया पंचायत की मुखिया प्रबला केरकेट्टा ने तत्काल दो कलवर्ट उपलब्ध कराए, जिससे बरसाती पानी की निकासी का रास्ता बनाया गया। इससे सड़क की स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य के लिए मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की तथा मुखिया प्रबला केरकेट्टा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सड़क के सुधरने से गांव के लोगों के साथ-साथ विद्यार्थियों और किसानों को भी आवागमन में सुविधा मिलेगी।

सड़क निर्माण कार्य में विधायक प्रतिनिधि साखो उरांव, सकलु उरांव, संदीप उरांव, मनोज उरांव, बुधराम उरांव, जितेंद्र उरांव, सुलेन्द्र उरांव, चामा उरांव सहित कई ग्रामीणों ने सक्रिय सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top