दिशोम गुरु वीर शिबू सोरेन को विश्रामपुर में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

खलारी। विश्रामपुर पंचायत सभागार में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के महानायक एवं ढिशुम गुरु वीर शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा, सम्मान और संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज व राज्य के विकास के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष नंदू मेहता और पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि ढिशुम गुरु का पूरा जीवन झारखंड की पहचान, आदिवासी-मूलवासी अधिकारों और सामाजिक न्याय के संघर्ष को समर्पित रहा। उन्होंने कहा कि गुरुजी के विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और उनके अधूरे सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में खलारी प्रखंड के विभिन्न पदाधिकारियों, महिला मोर्चा की सदस्याओं तथा जुझारू कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। श्रद्धांजलि सभा के बाद सभी लोगों के बीच सामूहिक खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।इस अवसर पर प्रखंड सचिव महेंद्र चौहान, शंभू प्रसाद, उपाध्यक्ष राजेश गोप, पूर्व संयुक्त सचिव राजकुमार गंझू, सुधीर चौहान, कमलेश प्रसाद, छटु राम, चितरंजन सिंह, हरि प्रसाद, संतोष महली, उमेश मेहता, रंजीत लोहार, सिवनी यादव, कांता देवी, सुनीता देवी, अनिता देवी, पूजा देवी, नीतू देवी, मनीता देवी, कलमतिया देवी, शांति देवी, हीरा देवी, सोहबतिया देवी, फुदवा देवी, रीना देवी, सुषमा देवी सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top