आयुष विभाग के जांच शिविरों में 390 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण, निःशुल्क दवाओं का वितरण

पाकुड़। आयुष विभाग, पाकुड़ द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में कुल 390 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक दवाइयाँ निःशुल्क वितरित की गईं।
जांच शिविर का आयोजन पाकुड़ प्रखंड के झिकरहट्टी एवं कालिकापुर, लिट्टीपाड़ा प्रखंड के लिट्टीपाड़ा एवं धरमपुर, अमड़ापाड़ा प्रखंड के अमड़ापाड़ा एवं पकलो, पाकुड़िया प्रखंड के पाकुड़िया एवं खकसा तथा हिरणपुर प्रखंड के डुमरिया एवं मोहनपुर में किया गया।

शिविर में डॉ. अबु तालिब शेख, डॉ. सौरभ विश्वास, डॉ. प्रेम प्रकाश, अफरोज आलम, डॉ. अशोक मेहता, डॉ. अमरेश कुमार, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. संतोष कुमार यादव, डॉ. बीरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, डॉ. लवकुश यादव एवं डॉ. कुलेश कुमार सहित चिकित्सकों की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
चिकित्सकों ने बताया कि शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, जोड़ एवं गठिया रोग तथा बच्चों से संबंधित विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई। जांच के उपरांत मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी मुफ्त उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया तथा आयुष विभाग की इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top