ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

नई दिल्ली। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। वह भारत की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में भारत-चीन संबंधों और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।
एयरपोर्ट से जिनपिंग को बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल और फिर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम ले जाया जाएगा। जिनपिंग ने आज सुबह जब नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी तो चीनी मीडिया ने इस बात की जानकारी तो दी, लेकिन इसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई।
जिनपिंग सात वर्ष बाद भारत पहुंचे हैं। वर्ष 2020 के गलवान संघर्ष के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top