नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन, दादा शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस पर दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि; विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

रामगढ़: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन शुक्रवार को अपने पैतृक गांव नेमरा (गोला प्रखंड) स्थित लुकैयाटांड शहीद स्थल पहुंचे। उन्होंने अपने दादा एवं अमर शहीद सोबरन सोरेन के 69वें शहादत दिवस के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बलिदान को कोटि-कोटि नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी एवं गांडेय विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने भी शहीद सोबरन सोरेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम के दौरान शहीद सोबरन सोरेन के संघर्षों और समाज सुधार के प्रति उनके आदर्शों को याद किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, झामुमो कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लुकैयाटांड और नेमरा में प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top