रांची। झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में धांधली के विरोध में छात्रों का गुस्सा सड़कों पर बेकाबू हो गया है। विधानसभा घेराव के लिए निकले अभ्यर्थियों के भारी हुजूम ने प्रशासन के सुरक्षा चक्र को ध्वस्त कर दिया है।
पहली बैरिकेडिंग पार करने के बाद आक्रोशित छात्रों ने पुलिस द्वारा लगाई गई दूसरी बैरिकेडिंग को भी उखाड़ फेंका। हाथों में तिरंगा और तख्तियां लिए हजारों छात्र नारेबाजी करते हुए अब सीधे विधानसभा परिसर के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। पुलिस और प्रशासन की कड़ी नाकेबंदी के बावजूद प्रदर्शनकारी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं, जिससे मौके पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है।

