विधानसभा घेराव मार्च: जगन्नाथपुर के समीप रोके गए छात्र, इलाके में धारा 163 लागू और ट्रैफिक प्रभावित

रांची: रांची में JPSC और JSSC परीक्षाओं के विरोध में पुरानी विधानसभा से नई विधानसभा के घेराव के लिए निकले हजारों छात्रों को सुरक्षा बलों ने जगन्नाथपुर मंदिर के पास बहुस्तरीय बैरिकेडिंग, कंटीले तार और वाटर कैनन लगाकर रोक दिया है।

प्रशासन ने नई विधानसभा की ओर जाने वाले पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और क्षेत्र में धारा 163 (BNS) लागू कर दी है। फिलहाल छात्र जगन्नाथपुर इलाके के पास हाथों में तिरंगा लेकर शांतिपूर्ण तरीके से सड़क पर बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। इस विरोध प्रदर्शन के कारण आसपास की सड़कों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति है, इसलिए आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top