कैरो में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बोले बीडीओ, बिना शिक्षा के विकास अधूरा

लोहरदगा/संतोष कुमार सिंह

कैरो/लोहरदगा: प्रखंड के डॉक्टर अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय, कैरो में सोमवार को एक महत्वपूर्ण शिक्षक- अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य उपस्थित थीं। विद्यालय पहुँचने पर प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए बीडीओ छंदा भट्टाचार्य ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा, शिक्षा के बिना मानव जीवन और विकास, दोनों ही अधूरे हैं। जीवन में सफलता पाने के लिए शिक्षा अनिवार्य है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल की जा सकती है, जो भविष्य में सफलता के द्वार खोलती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक गणेश शास्त्री ने छात्रों की नियमित उपस्थिति पर बल दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों का सक्रिय सहयोग अत्यंत आवश्यक है। बिना अभिभावकों की देखरेख और सहयोग के छात्रों का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। इस अवसर पर मुख्य रूप से नाजिर आलम खान, शिक्षक राजेश कुमार साहू, मनौवर हुसैन, पवन मिंज, सुषमा लता डांग, विनीत कुमार, नीलीमा मुंडा और नईम अंसारी सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *