झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन की बड़ी घोषणा — भारत–दक्षिण अफ्रीका वनडे मैच के सभी टिकट SOLD OUT

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने पुष्टि की है कि 30 नवंबर 2025 को JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची में होने वाले भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के पहले वनडे मुकाबले के सभी टिकट पूरी तरह से बिक चुके हैं

JSCA द्वारा जारी प्रेस रिलीज़ के अनुसार, एक भी टिकट उपलब्ध नहीं होने के कारण अब टिकट काउंटर कल से नहीं खुलेंगे। दर्शकों के भारी उत्साह और जबरदस्त मांग के चलते टिकट बहुत कम समय में ही पूरी तरह SOLD OUT हो गए।

एसोसिएशन ने बताया कि झारखंड के क्रिकेट प्रेमियों की रोमांच और उत्सुकता इस बात से साफ झलकती है कि शुरुआती स्लॉट में ही सभी टिकट हाथों-हाथ बिक गए।

JSCA ने फैन्स के जबरदस्त समर्थन और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया है और कहा है कि वे 30 नवंबर को होने वाले इस हाई-वोल्टेज वर्ल्ड-क्लास मुकाबले की मेजबानी को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

प्रेस विज्ञप्ति पर JSCA के मानद सचिव सौरभ तिवारी के हस्ताक्षर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top