झारखंड उच्च न्यायालय का सिल्वर जुबिली समारोह मनेगा 15 को

रांची। झारखंड उच्च न्यायालय का सिल्वर जुबिली समारोह 15 नवंबर को आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम उच्च न्यायालय परिसर में सुबह 11.30 बजे से होगा। इसके बाद शाम 7.30 बजे से ज्यूडिशियल एकेडमी में सांस्कृतिक कार्यक्रम सहित सम्मान समारोह भी होगा। इसमें उच्चतम न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के होने वाले चीफ जस्टिस सूर्यकांत समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इसके अलावा उच्चतम न्यायालय के अन्य न्यायाधीश सहित 10 राज्यों के उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस भी समारोह के गवाह बनेंगे। न्यायाधीशों की ओर से कार्यक्रम में आने की स्वीकृति मिल गई है। इधर, सिल्वर जुबिली समारोह को लेकर तैयारियां तेजी से चल रही है। उच्च न्यायालय भवन और पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। चारों ओर रंग-बिरंगी लाइटें लोगों को आकर्षित कर रही है। उच्चतम न्यायालय सहित विभिन्न राज्यों के उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस के आने की संभावना ‘को देखते हुए सुरक्षा कड़ी की गई है।

झारखंड हाइकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल सत्य प्रकाश सिन्हा ने शुक्रवार को बताया कि समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

उल्लेखनीय है कि झारखंड उच्च न्यायालय 165 एकड़ में फैला हुआ है। यह उच्चतम न्यायालय से कैंपस से कई गुना बड़ा है। झारखंड उच्च न्यायालय का भवन 550 करोड़ रुपये की लागत से बना है। झारखंड उच्च न्यायालय के 30 हजार वर्गफीट में लाइब्रेरी है। यहां 500 सीसीटीवी कैमरा लगा है। साथ ही 25 भव्य ‘वातानुकूलित कोर्ट रुम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *