साहिबगंज : शहरी क्षेत्र में बिना अनुज्ञप्ति संचालन किए जा रहे विवाह भवन, बैक्वेट हॉल, लॉज एवं हॉस्टल निर्माण अनुज्ञप्ति नियमावली 2013 के अनुपालन की समीक्षा हेतु आज जांच अभियान चलाया गया। इस जांच में सचिव जिला विधिक सेवा विश्वनाथ भगत, कार्यपालक दण्डाधिकारी प्रमोद आनन्द तथा नगर परिषद प्रशासक अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न होटलों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में ग्रीन होटल, आवासीय होटल, संत जेवियर अंग्रेजी हॉस्टल, संत जेवियर हिंदी हॉस्टल, साहिबगंज कॉलेज हॉस्टल, अंबेडकर हॉस्टल का निरीक्षण किया गया। त्रुटि पाए गए स्थानों पर अधिकारियों द्वारा 24 घंटे के अंदर सुधार करने का निर्देश दिए अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में सुधार नहीं करने पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
