मुख्यमंत्री से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर किया आमंत्रित

रांची। रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी “रथ यात्रा महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया।
इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव की तैयारियों तथा स्थानीय जनभावनाओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। रथ यात्रा महोत्सव का शुभारम्भ 16 जुलाई 2026 से होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वे उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होकर महोत्सव की गरिमा बढ़ाएं। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से दिए गए आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए महोत्सव की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में जगन्नाथपुर मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष एन. एन. पांडे, प्रथम सेवक (सेवायत) ठाकुर सुधांशु नाथ शाहदेव, सचिव प्रसन्न कुमार, सदस्य गोपाल उपाध्याय, नीतू देवी, कमल ठाकुर तथा सहयोगी अमरदीप कौशल शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top