​रामगढ़ में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: प्रिंस खान गैंग का कुख्यात शिवराज पैर में गोली लगने से गिरफ्तार


रामगढ़: जिले के भुरकुंडा थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के पुलिस और संगठित आपराधिक गिरोह के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हो गई। राँची, धनबाद और रामगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम पर फायरिंग कर भागने की कोशिश कर रहे कुख्यात अपराधी शिवराज उर्फ शिवा डोम के पैर में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से दो अवैध पिस्टल (एक 9MM और एक 7.65MM) और करीब 60 पीस (पांच दर्जन) जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल, भुरकुंडा में भर्ती कराया गया है।
​गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने पतरातू (सयाल) निवासी शिवराज को धर दबोचा था। पूछताछ के बाद जब पुलिस टीम सोमवार सुबह करीब 4:40 बजे उसकी निशानदेही पर हथियार बरामद करने बीटीटीआई केंद्रीय विद्यालय रिवरसाइड के पास पहुंची, तो शिवराज ने चालाकी दिखाई। एक हथियार बरामद कराने के बाद उसने अचानक दूसरे पिस्टल से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में शिवराज के दाहिने पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top