श्री श्याम मंदिर ट्रस्ट के चुनाव में 06 लोगों ने प्रथम दिन खरीदा पर्चा, सचिव ने कार्यकारणी के लिए खरीदा।

रामगढ़: आस्था का केंद्र श्री श्याम मंदिर रामगढ़ कि संचालन समिति श्री श्याम सेवा समिति ट्रस्ट के सत्र 2026-28 के लिए आज चुनाव प्रक्रिया आज से शुरू हुई ।

श्री श्याम मंदिर नेहरू रोड के कार्यकारिणी चुनाव के नामांकन हेतु पत्र खरीदने के प्रथम दिवस पर आज 6 लोगों ने परचे खरीदे। कार्यकारिणी सदस्य के लिए संजय शर्मा, विजय पोद्दार, शंकर लाल अग्रवाल व अनिल कुमार गोयल, सचिव के पद हेतु सुशील कुमार गर्ग तथा कोषाध्यक्ष के लिए संजय कुमार चौधरी ने परचे खरीदे। चौंकाने वाली बात यह रही कि वर्तमान सचिव अनिल कुमार गोयल ने कार्यकारणी के लिए पर्चा खरीदा है।

चुनाव पदाधिकारी सुरेश बगड़िया ने बताया कि यह चुनाव 01 अगस्त 26 से 31 जुलाई 28 तक के लिए कार्यकारणी समिति के चयन हेतु होगा। जो पांच पदाधिकारियों व छः कार्यकारणी सदस्यों के लिए होगा जिसमें सभी पदों के लिए चुनाव किया जाएगा। किसी पद के लिए निर्धारित नामांकन पत्र दाखिल होने पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया में संस्था के 61 ट्रस्टी सदस्य ही भाग ले सकते हैं।
श्री बगड़िया ने बताया कि नामांकन पत्र आगामी 04 जुलाई तक दिया जाएगा। नामांकन पत्र 5 जुलाई को संध्या 07 बजे से 08 बजे तक जमा किया जा सकता है तथा नामांकन पत्रों कि जांच 08 बजे के बाद कियख जाएगा। नाम वापसी 06 जुलाई को तथा मतदान 14 जुलाई 26 को पुरवाह्न 10 बजे से अपराह्न 03 बजे तक होगा। चुनाव कि सभी प्रक्रियाओं का संपादन श्री श्याम मंदिर कार्यालय में 02 जुलाई से प्रारंभ होगी जो प्रत्येक दिन संध्या 07 बजे से 08 बजे तक रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top