रांची, 10 जून 2026:रांची नगर निगम द्वारा शहर के जलाशयों की आधुनिक और प्रभावी सफाई के उद्देश्य से सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) के सीएसआर मद से खरीदी गई अत्याधुनिक एम्फीबियस ड्रेन मास्टर मशीन का बुधवार को माननीया महापौर रौशनी खलखो एवं उप महापौर नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से उद्घाटन किया।उद्घाटन के उपरांत दोनों जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर मशीन को हरमू नदी में उतारा और सफाई अभियान की शुरुआत कराई। यह आधुनिक मशीन नदी, तालाब एवं अन्य जलाशयों में जमा गाद, जलकुंभी और ठोस अपशिष्टों की सफाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।रांची नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी नदी, तालाब, नाले अथवा अन्य जलाशयों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट का निस्तारण न करें तथा शहर के जल स्रोतों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर बनाए रखने में सक्रिय सहयोग प्रदान करें।मौके पर उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार, नगर प्रबंधक, सीसीएल के प्रतिनिधिगण तथा स्वच्छता शाखा के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

