‘गरीब कल्याण योजना’ मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : अमित शाह

नई दिल्ली, 08 जून (हि.स.)। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को मोदी सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि ‘गरीब कल्याण योजना’ हमेशा से सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है।

अमित शाह ने एक्स पर लिखा, “सरकार ने इन 12 वर्षों में करोड़ों नागरिकों को अन्न योजना, प्रधानमंत्री आवास, जन-धन, मुद्रा लोन, प्रधानमंत्री स्वनिधि जैसी कल्याणकारी योजनाओं के जरिए बैंकिंग सुविधा, वित्तीय सुरक्षा और स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ा है। इसके अलावा, बुनियादी सुविधाओं, सामाजिक सुरक्षा और बेहतर जीवन स्तर के जरिए देश के गरीबों को आर्थिक मुख्यधारा से जोड़कर ‘विकसित भारत’ की मजबूत नींव का निर्माण किया जा रहा है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top