
संजू कुमार को तिहरा खिताब तीन वर्गों में चैंपियन
रांची : झारखंड सरकार में कार्यरत बैडमिंटन प्रशिक्षक संजू कुमार ने हजारीबाग में संपन्न झारखंड राज्य बैडमिंटन चैंपियनशिप में तीन वर्ग में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध किया. 14 से 16 फरवरी तक हजारीबाग में खेले गए इस चैंपियनशिप के मास्टर 40 प्लस पुरुष वर्ग में रांची के संजू कुमार ने राहुल कुमार को 21-3 21-3 से पराजित कर एकल खिताब पर अपना अधिकार जमाया वहीं जुगल में संजू कुमार ने अपनी जोड़ी मनोज तिवारी के साथ मिलकर सौरव कुमार और अभिनव राय को राव को 9-21 21-11 21-6 से पराजित किया 35 प्लस के मिस्ट mixed जुगल डबल्स में संजू कुमार ने सरला मुर्मू के साथ मिलकर जितेंद्र कश्यप और शालिनी शर्मा को 21-13 21-14 से पराजित कर चैंपियनशिप पर अपना अधिकार जमाया वही 35 प्लस वर्ग में रांची की सरला मुर्मू ने शालिनी शर्मा को 21-13 21- 18 से पराजित कर अपना अधिकार जमा है कि ज्ञातव्य है कि सरला मुर्मू मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की साली और विधायक कल्पना सोरेन की छोटी बहन है।

अब विजेता खिलाड़ी गोवा में 16 मार्च से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।