रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड प्रशासनिक सेवा (झा०प्र०से०) के संयुक्त सचिव पद पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर नवप्रोन्नत अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सरकार की जनहित, सुशासन एवं विकासात्मक योजनाओं को प्रभावी ढंग से आम जनता तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने अधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।
इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले अधिकारियों में श्री प्रवीण प्रकाश, श्री विद्या भूषण कुमार, श्री सचिंद्र बड़ाईक, श्री प्रेम तिवारी, श्री सत्यवीर रजक, श्रीमती सुमन पाठक, श्री अमित बेसरा, श्री महेंद्र कुमार, श्रीमती मोनी कुमारी, श्रीमती मोनिका रानी टूटी, श्री रंजीत लोहरा, श्री विजय विरुआ, श्रीमती मनीषा तिर्की, श्रीमती एनी सरोजिनी तिर्की एवं श्रीमती गीतांजलि शामिल थे।
