रांची: राज्य की प्रतिभाओं, समाजसेवियों, उद्यमियों, कलाकारों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित करने के उद्देश्य से “झारखंड इम्पैक्ट अवार्ड 2026” का आयोजन आगामी 14 जून 2026 को रांची के मोराबादी स्थित आईएमए भवन में किया जाएगा।
इस कार्यक्रम को यूफोरिया इवेंट्स द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी मैक्स ग्राफिक्स ने संभाली है। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित संस्थाएं एवं मीडिया पार्टनर भी सहयोग कर रहे हैं।
आयोजकों ने बताया कि अवार्ड समारोह के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्ति एवं संस्थाएं इस मंच के माध्यम से सम्मानित किए जाएंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य झारखंड की सकारात्मक प्रतिभाओं और प्रेरणादायक कार्यों को पहचान दिलाना है।
इच्छुक प्रतिभागी एवं संस्थाएं नामांकन से जुड़ी जानकारी के लिए ईमेल euphoriaevents616@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।
आयोजन को लेकर युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यवसायिक संस्थानों में उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार यह कार्यक्रम राज्य की उपलब्धियों और उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास होगा।
