काशी में पीएम मोदी का भव्य रोड शो, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन; अब गंगा एक्सप्रेस-वे का करेंगे उद्घाटन

नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वाराणसी (काशी) में काशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में लगभग 20 मिनट तक विधि-विधान से पूजा की, जहां पांच पंडितों ने उन्हें माला पहनाई और त्रिपुंड लगाया।

मंदिर पहुंचने से पहले पीएम मोदी ने 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो किया। रास्ते में जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। काफिले पर फूलों की वर्षा की गई और ढोल-नगाड़ों के साथ कार्यकर्ता जश्न मनाते नजर आए। मंदिर के गेट पर 108 बटुकों ने शंखनाद कर प्रधानमंत्री का स्वागत किया।

मंदिर परिसर में प्रधानमंत्री बच्चों से भी मिले और उनसे बातचीत की। बाहर निकलने पर भाजपा नेताओं ने उन्हें त्रिशूल और डमरू भेंट किया, जिसे पीएम ने हाथ में लेकर लहराया।

दर्शन के बाद प्रधानमंत्री हरदोई के लिए रवाना हो गए, जहां वे 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा, जिससे राज्य में यातायात और कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top