कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में हेमन्त सोरेन से आयकर अपीलीय न्यायाधिकरण (ITAT), रांची बेंच के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल में न्यायिक सदस्य जॉर्ज मथान, लेखा सदस्य रत्नेश सहाय, अधिवक्ता देवेश पोद्दार तथा चार्टर्ड अकाउंटेंट जयशंकर जयपुरिया शामिल थे।
मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ITAT, रांची बेंच के लिए भवन निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध मुख्यमंत्री के समक्ष रखा। इस पर मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस विषय पर सकारात्मक पहल करेगी और भूमि उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर शीघ्र ही अनुकूल निर्णय लिया जाएगा।
इस अवसर पर मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी उपस्थित रहे।

