दिनांक 1 अप्रैल 2026 को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने विश्वविद्यालय के भौतिकी विभाग में स्नातक सेमेस्टर पांच के विद्यार्थियों के साथ अध्यापन कार्य किया। उन्होंने लगभग 40 विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय के अपने पहले शैक्षणिक मार्गदर्शन के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स पाठ्यक्रम के अंतर्गत सेमी कंडक्टर विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने पूर्वाह 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटे की उपरोक्त कक्षा में उपस्थित विद्यार्थियों के साथ विषय पर संवाद किया। उन्होंने बताया कि वह इसे नियमित तौर पर अपनी प्राथमिकता के तहत अपनी कार्यशैली में समाहित करेंगे। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज पुनः यह कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षकों के लिए यह महत्वपूर्ण है कि विश्वविद्यालय द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण प्रशासनिक पदों के दायित्व निर्वहन के दौरान भी वह अपने विषय से संबंधित कक्षाएं लेना सुनिश्चित करें। उनका स्वयं का भी यह प्रयास होगा कि वह भौतिकी के शिक्षक होने के नाते कुलपति का दायित्व निभाने के साथ साथ विश्वविद्यालय में नियमित तौर पर विद्यार्थियों की कक्षाएं लेकर उनका मार्गदर्शन करें। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।
