बिरसा चौक पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

एक दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंचे उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने शुक्रवार को रांची के बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उपराष्ट्रपति ने धरती आबा को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम और आदिवासी समाज के उत्थान में उनके ऐतिहासिक योगदान का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष, बलिदान और समाज के प्रति समर्पण आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने प्रतिमा स्थल पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को याद किया। कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद लोगों में उत्साह और गौरव का माहौल देखने को मिला।

उपराष्ट्रपति के इस कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग, प्रशासनिक अधिकारी तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। सभी ने धरती आबा के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके योगदान को याद किया।

उपराष्ट्रपति का यह दौरा झारखंड की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आदिवासी विरासत के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top