उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने उलिहातू में भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि, वंशजों से किया संवाद

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने अपने एक दिवसीय झारखंड दौरे के दौरान शुक्रवार को खूंटी जिले के उलिहातू गांव पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित की। धरती आबा की पावन जन्मस्थली पर पहुंचने पर स्थानीय ग्रामीणों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।

उपराष्ट्रपति ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना की और उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के वंशजों से मुलाकात कर संवाद भी किया। उपराष्ट्रपति ने विशेष रूप से भगवान बिरसा मुंडा के वंशज सुखराम मुंडा को सम्मानित किया और उनके परिवार के बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की।

इस दौरान उपराष्ट्रपति ने वंशज परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनकी सामाजिक, सांस्कृतिक और पारिवारिक विरासत के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम के दौरान गांव के लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

उलिहातू में आयोजित इस कार्यक्रम को स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने ऐतिहासिक बताया। लोगों का कहना था कि देश के उपराष्ट्रपति का भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर पहुंचना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक के रूप में उनके योगदान को भी याद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top