28 मार्च को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह के लिए लोक भवन में हुई मुलाकात
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार को भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) रांची के आगामी दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया गया।
बुधवार को आईआईएम रांची के निदेशक दीपक कुमार श्रीवास्तव ने लोक भवन में राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल को संस्थान में 28 मार्च को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
मुलाकात के दौरान संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी कार्यक्रमों पर भी संक्षिप्त चर्चा हुई। दीक्षांत समारोह को लेकर संस्थान में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए उपाधियां प्रदान की जाएंगी।
आईआईएम रांची का दीक्षांत समारोह संस्थान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है, जिसमें शिक्षा जगत और प्रशासनिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है।

