डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय की 26वीं सिंडिकेट बैठक संपन्न, महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी

रांची, 25 जून। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के गांधी सभागार में गुरुवार को कुलपति डॉ. राजीव मनोहर की अध्यक्षता में सिंडिकेट की 26वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल छह एजेंडों पर विचार करते हुए विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों को सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया।

बैठक की शुरुआत 11 दिसंबर 2025 को आयोजित 25वीं सिंडिकेट बैठक के प्रस्तावों की संपुष्टि के साथ हुई। इसके बाद 23 जून 2026 को संपन्न वित्त समिति की कार्यवाही एवं प्रस्तावों को सिंडिकेट के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।

सिंडिकेट ने 22 अगस्त 2025 एवं 24 जून 2026 को आयोजित अकादमिक काउंसिल की बैठकों में पारित महत्वपूर्ण प्रस्तावों को भी अनुमोदित किया। साथ ही 17 अप्रैल 2026 को आयोजित अनुकम्पा समिति की बैठक के प्रस्तावों को भी स्वीकृति प्रदान की गई। परीक्षा विभाग से संबंधित प्रस्तावों को भी मंजूरी मिली।

बैठक में विश्वविद्यालय के शिक्षकों की प्रोन्नति से संबंधित झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की अनुशंसाओं को भी अनुमोदित किया गया।

इस अवसर पर कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने कहा कि पिछले एक वर्ष के दौरान अकादमिक, शिक्षकों एवं कर्मचारियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को अंतिम स्वीकृति मिलने से उनके क्रियान्वयन में तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि वित्त समिति, अकादमिक काउंसिल तथा अनुकम्पा समिति के प्रस्तावों को अंतिम अनुमोदन मिलने से विश्वविद्यालय के कई महत्वपूर्ण कार्यों के निष्पादन में सुविधा होगी।

कुलपति ने यह भी कहा कि विश्वविद्यालय में अकादमिक, वित्त समिति एवं सिंडिकेट की बैठकें नियमित अंतराल पर आयोजित की जाएंगी, ताकि आवश्यक प्रस्तावों को समय पर स्वीकृति मिल सके और विकास कार्यों में गति बनी रहे।

बैठक में कुलाधिपति द्वारा मनोनीत प्रतिनिधि के रूप में झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी के कुलपति डॉ. डी.के. सिंह ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए। इसके अलावा सदस्य सचिव एवं कुलसचिव डॉ. धनंजय द्विवेदी, कुलानुशासक डॉ. अजय चौधरी, वित्त पदाधिकारी डॉ. अनीता मेहता, डॉ. शुचि संतोष बरवार, डॉ. अन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top