रांची, 21 मार्च:
जहाज “अवाना” के कैप्टन Rakesh Ranjan Singh का हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिससे परिजनों में शोक की लहर है। बताया जा रहा है कि वह पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण होर्मुज क्षेत्र में फंसे जहाज पर तैनात थे।
इस दुखद घटना की सूचना मिलते ही रक्षा राज्यमंत्री Sanjay Seth ने Ranchi के अरगोड़ा चौक स्थित उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
संजय सेठ ने कहा कि विदेश मंत्रालय और दुबई स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहकर पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दुबई में पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
रक्षा राज्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि केंद्र सरकार इस कठिन समय में परिवार के साथ खड़ी है और हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

