पलामू में नीति आयोग की टीम का औचक निरीक्षण, चैनपुर सीएचसी में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा

पलामू | 20 मार्च

पलामू जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नीति आयोग की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने मातृ-शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, पोषण सहित कई प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में टीम ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, रिकॉर्ड्स और कार्यप्रणाली की जांच की। समीक्षा के बाद टीम ने संतोष व्यक्त करते हुए बेहतर कार्य के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की सराहना की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, संस्थागत प्रसव, परिवार नियोजन, टीकाकरण और पोषण जैसे कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। टीम ने संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण कर कार्यों को और प्रभावी बनाने के लिए सुझाव दिए।

निरीक्षण के मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड डेटा प्रबंधक, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए सुझाव साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top