श्री रामनवमी श्रृंगार समिति का यूथ क्लब भवन में भव्य कार्यालय उद्घाटन

रांची, 16 मार्च 2026: श्री रामनवमी श्रृंगार समिति के कार्यालय का आज यूथ क्लब भवन में भव्य उद्घाटन किया गया। समिति के अध्यक्ष बबलू यादव, मंत्री अजय वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष मयंक गिरी एवं सभी पदाधिकारियों व सम्मानित सदस्यों के साथ अपर बाजार के गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

उद्घाटनकर्ता पूर्व सांसद प्रो. यदुनाथ पांडे रहे। विशेष अतिथियों में पूर्व अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, जय सिंह यादव, कैलाश यादव, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता (छोटू), राजन वर्मा, महावीर मंडल के अध्यक्ष सागर वर्मा ,मंत्री निलेश यादव निक्की शामिल थे। संस्था के वरिष्ठ सदस्य शंकर साहू, विष्णु देव प्रसाद, शंकर सिन्हा, राकेश वर्मा (रिंकू),मक्कू यादव, धीरज वर्मा, धीरज यादव, राहुल गुप्ता, जितु गुप्ता, दिनेश वर्मा, विकास वर्मा आदि भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह उद्घाटन आगामी रामनवमी उत्सव की तैयारियों को गति देने वाला कदम है, जो स्थानीय समुदाय की एकजुटता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top