रामगढ़: बिहार फाउंड्री एंड कास्टिंग्स लिमिटेड (बीएफसीएल), परिसर में हरित एवं स्वच्छ पर्यावरण के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आज पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के अंतर्गत कंपनी परिसर में लगभग 50 पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर बीएफसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। अभियान के दौरान सभी प्रतिभागियों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का भी संकल्प लिया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
बीएफसीएल समय-समय पर पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता रहा है। यह पौधारोपण अभियान भी उसी श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण प्रयास है, जिसका उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना तथा प्रकृति के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का निर्वहन करना है।

