रांची: हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (एचईसी) में जारी सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के पांचवें दिन शुक्रवार (30 अक्टूबर) को एचईसी मुख्यालय में प्रश्नोत्तरी (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सतर्कता विभाग के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य विषय “सत्यनिष्ठा से समृद्धि” था।
प्रतियोगिता में एचईसी के विभिन्न संवर्गों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कार्यस्थल पर शुचिता, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों के पालन पर बल दिया गया।
सतर्कता विभाग के अनुसार, जागरूकता सप्ताह के दौरान आयोजित निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को विजिलेंस अवेयरनेस वीक के समापन समारोह में पुरस्कृत और सम्मानित किया जाएगा।

