कुलगाम। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को पुलिस और सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए।
यह मुठभेड़ जिले के मीर बाजार इलाके में पिछले सप्ताह सीआरपीएफ चौकी पर आतंकवादियों की गोलीबारी के कुछ ही दिनों बाद हुई है, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे।
कश्मीर ज़ोन पुलिस ने आज सुबह बताया कि सीआरपीएफ नाके पर हुए पिछले सप्ताह हुए हमले के बाद से बड़ा अभियान चल रहा था, जिसमें तीन जवान घायल हो गए थे। कुलगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों ने जिले के लारू इलाके में घेराबंदी की, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हुई। पूरे इलाके को घेर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि शुरुआती गोलीबारी में एक स्थानीय सहित दो आतंकवादी मारे गए। उन्होंने कहा कि उनकी पहचान की जा रही है। माना जा रहा है कि साउथ कश्मीर के लारू कुलगाम में पुलिस और दूसरी फोर्स के साथ एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों में एक लश्कर तैयबा का कमांडर लतीफ भट भी शामिल है। हालांकि, अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

