प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात कर दी दीपावली की बधाई

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को उपराष्ट्रपति भवन जाकर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की और उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन जी से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।”

उपराष्ट्रपति कार्यालय ने भी एक्स पर तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने शनिवार को उपराष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top