रामगढ़ में कई थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षकों का तबादला

रामगढ़। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मुकेश कुमार लुनायत ने सोमवार को जिले में कई थाना प्रभारियों और पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया। यातायात निरीक्षक गजेंद्र कुमार पांडे को रामगढ़ थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि रामगढ़ थाना प्रभारी रहे नवीन प्रकाश पांडे को यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।
जारी तबादला आदेश के अनुसार, मांडू सर्किल इंस्पेक्टर रजत कुमार को गोला सर्किल इंस्पेक्टर और गोला सर्किल इंस्पेक्टर पंकज कुमार को मांडू सर्किल इंस्पेक्टर बनाया गया है। साइबर थाना में पदस्थापित विकास आर्यन को पतरातू थाना प्रभारी तथा पुलिस केंद्र में पदस्थापित अनंत कुमार सिंह को बासल थाना प्रभारी बनाया गया है।
पतरातू थाना में पदस्थापित रेणुका कुमारी दास को महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। पतरातू थाना प्रभारी रहे शिवलाल गुप्ता को भुरकुंडा ओपी प्रभारी और रामगढ़ थाना के अवर निरीक्षक रोशन बाड़ा को बरकाकाना ओपी प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा बासल थाना प्रभारी रहे कैलाश कुमार, भुरकुंडा ओपी प्रभारी उपेंद्र कुमार, महिला थाना प्रभारी वीणा कुमारी और बरकाकाना ओपी प्रभारी उमाशंकर वर्मा को पुलिस लाइन भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top