संताली पत्रिका सोना दिसोम का हुआ विमोचन

दुमका। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कुनूल कांदीर और विवि के पदाधिकारी की ओर से संताली पत्रिका सोना दिसोम का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कुलपति डॉ कंदीर ने संपादक मंडली के सदस्य और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह पत्रिका संताली भाषा साहित्य के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।
उन्होंने कहा कि संताली भाषा बहुत समृद्ध भाषा है। इसलिए इसे पहचानने की आवश्यकता है और आगे बढ़ाने के लिए काम करने की आवश्यकता है। कुलपति ने कहा कि संताली भाषा साहित्य के क्षेत्र में संताल परगना का विशेष योगदान रहा है और इसी भूमि से इस प्रकार का पत्रिका का प्रकाशन होना हमारे लिए गौरव की बात है।

मैं ये कह सकती हूं कि निश्चित तौर पर यहां के लेखकों को एक नए अवसर प्रदान करेगा। पत्रिका का प्रकाशन संताल प्रकाशन संताल परगना संताली राइटर्स एसोसिएशन की ओर से किया जा रहा है, जिसका संपादक डॉ निर्मल मुर्मू और सह संपादक प्रो शंतोष मुर्मू है। टेक्नीकल टीम का कार्यभार जितेश टुडू, आल्विनुस हेम्ब्रम और अनंत हेम्ब्रम संभाल रहे हैं, जबकि आलेख संग्रह कमेटी में सुशांत सोरेन, मनोज मुर्मू एवं विमल मुर्मू सक्रिय रूप से भूमिका निभा रहे हैं। इसमें मुख्य सलाहकार डॉ इवा मार्ग्रेट हांसदा और डॉ मेरी मार्ग्रेट टुडू एवं सह सलाहकार के रूप में निरंजन मुर्मू, सुनील कुमार हेम्ब्रम एवं जोसेफ बास्की हैं।

इस अवसर पर कुलसचिव डाॅ अब्दुल सत्तार, कुलानुशासक डॉ राजीव कुमार, वित्त पदाधिकार डॉ संजय कुमार सिंह, एनसेस सह संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ धनंजय मिश्रा, स्नातकोत्तर संताली विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सुशील टुडू सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top