राष्ट्रपति मुर्मु ने खूंटी सड़क दुर्घटना पर जताया दुख

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को झारखंड के खूंटी जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख जताया। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मु ने एक्स पर लिखा, “झारखंड के खूंटी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर अत्यंत दुखद है। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं इस दुर्घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”

उल्लेखनीय है कि कर्रा थाना क्षेत्र के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे में सात लोगों की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह रेलवे फाटक के पास सड़क जाम कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को समुचित मुआवजा और सड़क सुरक्षा देने की मांग कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Top